रूपाली बोली न्यूज, अजमेर। ग्राम तिहारी की बेटी आयुषी जोशी पुत्री श्री नवीन जोशी ने गांव और समाज परिवार का नाम रोशन किया। पंचायत समिति सदस्य श्रीनगर एवं श्री गुर्जर गोड प्रदेश संगठन मंत्री केके जोशी तिहारी की भतीजी आयुषी जोशी ने आज कक्षा 12 सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम में 90% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है आयुषी जोशी के डी ज न विद्यालय किशनगढ़ में अध्यनरत थी कक्षा 10 में 92% से आयुषी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था आयुषी जोशी साइंस मैथ्स विषय के साथ किशनगढ़ विद्यालय में नियमित अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं में आयुषी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपने परीक्षा परिणाम का श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों और दादी चाचा चाची एवं परिवार वालों को दिया है।
आयुषी निरंतर 12 घंटे नियमित टाइम टेबल के साथ अध्ययन करती थी। वह हमेशा मोबाइल सोशल मीडिया से दूर रहती थी आयुषी जोशी का उद्देश्य आगे जाकर आईपीएस बनकर देश की सेवा करना है इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने और क्षेत्रवासियों ने आयुषी को दूरभाष पर शुभकामनाएं दी के डी ज न विद्यालय परिवार द्वारा दूरभाष पर आयुषी को शुभकामनाएं दी।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की होनहार बालिका की सफलता पर बालिका व बम्बोरिया जोशी परिवार को भी रूपाली बोली परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई।