उपाध्याय को मिला पं. शर्मा साहित्य सम्मान

0
393

रूपाली बोली न्यूज, चूरू। हिन्दी साहित्य संसद, चूरू के सौजन्य से नगरश्री प्रांगण में पं. प्रदीप शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार प्रो. भंवरसिंह सामौर ने अध्यक्षता की। वरिष्ठ पत्रकार श्री माधव शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में रतनगढ़ के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री चम्पालाल उपाध्याय को पं. प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान से अलंकृत किया। उपाध्याय ने कहा कि प्रदीप शर्मा का जीवन शिक्षा के प्रचार प्रसार व समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। प्रो. सामौर एवं श्री शर्मा ने श्री उपाध्याय के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संसद अध्यक्ष बनवारीलाल खामोश ने आभार जताया। संचालन प्रो. कमल सिंह कोठारी ने किया।