कुशालगढ़ शिक्षा उत्थान पर्व 16 सितम्बर को

0
440

रूपाली बोली न्यूज, गंगापुरसिटी। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के तत्वावधान में कुशालगढ़ शिक्षा उत्थान पर्व-2018 सम्भाग एवं जिला ईकाई सवाईमाधोपुर द्वारा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जी शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय कल्याण मंदिर के पास स्थित बजाजा मैरिज गार्डन ट्रस्ट पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नारायण जी पंचारिया, अजमेर सांसद डॉ. रघु जी शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीपति श्री महेशचन्द जी शर्मा, आर.पी.एस.सी. के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर जी शर्मा, चित्तौड़ नगरपरिषद सभापति श्री सुशील जी शर्मा, पूर्व वित्तराज्य मंत्री श्री हरिमोहन जी शर्मा, न्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी, संरक्षक श्री कैलाश जी जोशी, श्री अरुण प्रकाश जी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव श्री जी.एल. तिवाड़ी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री ओमआनन्द जी द्विवेदी, कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र जी पंचारिया, प्रदेशाध्यक्ष श्री मांगीलाल जी राणेजा, उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र जी जोशी, श्री कुंजबिहारी जी गौतम, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री सुनील जी उपाध्याय, श्री श्याम सुन्दर जी त्रिपाठी, श्री अनिल जी शर्मा, सम्भाग अध्यक्ष श्री ताराचन्द जी शास्त्री, गौतम आश्रम सवाई माधोपुर अध्यक्ष श्री नाथुलाल जी गौतम, आर.ए.एस. श्री लोकेश जी गौतम, समाजसेवी श्री महादेव जी शर्मा बिनौरी, श्री सुशील जी शर्मा जयपुर, पुर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गोविन्द लाल जी पतडिया, हाईकोर्ट बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जी शर्मा, बार एसोशिएशन जयपुर के अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल, एस.आई. धौलपुर श्री अनिल जी गौतम, सोबर के महासचिव श्री आर.सी. शर्मा आदि को आमन्त्रित किया गया है। कार्यक्रम संयोजक श्री ओमप्रकाश जी गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं चयनित महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया जाना भी प्रस्तावित है।
जिलाध्यक्ष श्री नरेश जी गौतम, सम्भाग अध्यक्ष श्री ताराचन्द जी शास्त्री, सह संयोजक श्री लक्ष्मीकांत जी मिश्रा, श्री रमेशचन्द जी गौतम, श्री राम अवतार जी गौतम, जिला महामंत्री श्री हनुमान जी पंचारिया, जिला युवा अध्यक्ष श्री कपिल जी गौतम एवं उनकी पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। न्यास अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न बैठकों का आयोजन सवाईमाधोपुर एवं गंगापुर सिटी में किया जा चुका है।