रूपाली बोली न्यूज, चित्तौडग़ढ़। शहर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज ने गौतम जयंती मनाई। समारोह गांधीनगर स्थित महर्षि गौतमाश्रम में हुआ। शिवशंकर व्यास ने बताया कि छ: न्यात विटल भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जो लक्ष्मीनाथ मंदिर मिठाई बाजार गांधी चौक सदर बाजार गोल प्याऊ चौराहा नेहरू बाजार अप्सरा टॉकीज राणा सांगा बाजार किला रोड होते हुए वापस विटल भवन पहुंची।
शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व पर सूबेदार मेजर श्यामलाल गील व जिलाध्यक्ष भैरूलाल शर्मा सवार थे। गौतम ऋषि की झांकी भी थी। डीजे साउंड की धुन पर युवा व महिलाएं नृत्य करतीं चल रहीं थीं। कई जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दोपहर में गौतम आश्रम में हवन पूजन सहित शाम को स्नेह मिलन हुआ। अभा गुर्जरगौड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, कमलेश भट्ट, श्याम शर्मा रेडियो, युवक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गील, ओम शर्मा दुर्ग, योगेश शर्मा, राकेश गील, सूरज कांटियां, राजेंद्र चतुर्वेदी, अशोक शर्मा, नंदकिशोर जोशी, दयाशंकर शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, अरविंद शर्मा, माया व्यास सहित महिला मंडल की पदाधिकारी मौजूद थीं।