गौतम जयंती महोत्सव मतोड़ा

0
376

रूपाली बोली न्यूज, मतोड़ा। गौतम जयंती महोत्सव स्थानीय सप्तऋषि ब्राह्मण महासभा संस्था चाडी चौराहा ओसियां में शनिवार को संस्था उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी मतोड़ा के सान्निध्य में हर्षोल्लास के साथ गौतम महाराज की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार विधिवत रूप से मनाई। संस्था के कोषाध्यक्ष जसराज जोशी रायमलवाड़ा ने बताया कि उक्त जयंती पर समाज के वरिष्ठ बंधुओं के द्वारा प्रसाद व फलाहार वितरण किया। इस दौरान संरक्षक बद्रीनारायण कांगला, कालूराम जाजड़ा, दिनेश जोशी, ज्योतिस्वरूप नौसर, भलसा भाखरी, मतोड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर ओमप्रकाश जोशी, राणुलाल पंचारिया घंटियाली, ओमप्रकाश पंचारिया नौसर, भंवरलाल पंचारिया, श्याम जाजड़ा ओसियां, हेमराज जोशी, मोती जाजड़ा, छात्रनेता विष्णु, पवन पंचारिया, जेठाराम पंचारिया, पवन पंचारिया बेदू, हनुमान बिराई, धर्मेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।