जोशी बने तहसील अध्यक्ष

0
467
जोशी बने तहसील अध्यक्ष

रूपाली बोली न्यूज, कालावाली। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ पंजाब हरियाणा संयुक्त के प्रदेशाध्यक्ष भीम शर्मा (रोबिन जाजड़ा) की अनुमति से अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राहमण महासभा के श्री वेदप्रकाश जोशी प्रचारमंत्री व प्रभारी उत्तरभारत की अनुशंसा से बाल किशन जोशी अरनियावाली युवक संघ जिलाध्यक्ष सिरसा ने योगेश जी जोशी को कांलायावाली तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस वक्त श्री वेद प्रकाश जोशी प्रचारमत्री एवं प्रभारी उत्तरभारत, श्री राम कुमार जोशी, लीलाधर जी बच्छ, चरणजीत जी लम्माणी, गिरधारी जी जाजडा,शयाम जी जोशी,हरवंश जी लम्माणी, बलराम जी जोशी मौजूद रहे। कांलावाली मे इस मौके पर श्री वेद प्रकाश जोशी ने महासभा के बारे मे भी चर्चा की आगामी बैठक के बारे मे बताया समाज मे युवा पीढ़ी को आगे बढ़ कर कार्य करने की प्रेरणा दी।