डॉ. पंचोली का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन

0
496

रूपाली बोली न्यूज, बरुंवनी। श्री मुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान बरुंदनी के संस्थापक, ख्यातनाम विद्वान डॉ. बद्रीनारायण पंचोली का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
डॉ. पंचोली का नाम वर्ष 2017 के महर्षि बदरावन व्यास सम्मान के लिए उनकी विभिन्न सेवाओं, ग्रंथो की रचना आदि के लिए किया गया। यह जानकारी गत दिनों मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
डॉ. पंचोली ने रूपाली बोली को बताया कि यह मेरा नहीं मेवाड़ की धरा, हमारे पुरखों के प्रदत्त ज्ञान की ज्योति का सम्मान है। यह सम्मान मुझे ज्ञान प्रदान करने वाले गुरुजनों, माता-पिता, सहयोगियों तथा उन भामाशाहों को समर्पित है, जिन्होंने हमारी संस्कृति के आधार पर वेदों के संरक्षण के लिए कार्य किया।