पाली में गुर्जर गौड़़ समाज के 8 जोड़ें बन्धे परिणयसूत्र बन्धन में

0
466

महर्षि गौतम विकास समिति द्वारा गुर्जर गौड बाह्मण समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन गत दिनों सुल्तान स्कूल में धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रवक्ता रमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन संस्था अध्यक्ष श्री माणकलाल जी शर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री ज्ञान चन्द पारख, सभापति श्री महेन्द्र बोहरा, उपसभापति श्री मूलसिंह भाटी, अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री जी.एल. तिवाड़ी, शैक्षणिक न्यास के जिलाध्यक्ष श्री मूलचन्द उपाध्याय, जिला महामंत्री श्री मनोहर तिवारी, श्री खीवराज तिवारी, श्री शिवलाल शिवाल, श्री अरविन्द उपाध्याय, श्री श्याम सुन्दर उपाध्याय, श्री राध्येश्याम उपाध्याय, भाजपा शहर अध्यक्ष श्री रामकिशोर साबू, श्री देवराज शर्मा आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। साथ ही न्यास द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सम्मेलन को लेकर पंडित भरत शिवाल ने अल सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति स्थापना करवाई। इसके बाद मोबण रोपण किया गया। बारात के सुल्तान स्कूल आने पर महिलाओं पुरूषों ने रंग बिरंगे परिधान में सजधज कर बारात का स्वागत किया। वहीं डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
बारात के सम्मेलन स्थल पहुंचने पर आठों जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान समाजबंधुओं ने पुष्प वर्षा कर माहौल सुगंधित कर दिया। सम्मेलन के तहत दोपहर 3 बजे गाजे बाजे के साथ आठों जोड़ों की निकासी निकाली गई। जो मुख्य मार्गों से होते हुए हिम्मत नगर स्थित गौतम आश्रम पंहुची। जहां पाणिग्रहण संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित भरत शिवाल के आचार्यत्व में आठ विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दाम्पत्य जीवन में बांधा। इस दौरान आठों जोड़ें ने एक साथ एक दूसरे का जिंदगी भर साथ देते हुए साथ चलने की कसम खाई। पाणिग्रहण संस्कार के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समाज युवाओं युवतियों ने सजधज कर फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। सम्मेलन के अंत में शाम 9 बजे वधु पक्षों ने अपनी बेटियों को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।
समाजकी प्रतिभाओं भामाशाहों को किया सम्मानित- विवाह सम्मेलन के दौरान गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाओं, समाज का विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों को माला साफा पहना कर सम्मानित किया। साथ ही समाज को आगे बढाने के लिए सभी समाजबंधुओं को एक दूसरे का साथ देने का संदेश दिया।
बेटियों को उपहार स्वरूप भेंट की घरेलू सामग्री- कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं ने बेटियों को उपहार स्वरूप कई सामग्री भेंट की।
जिसमें स्टील के बर्तन, मिक्सी, पलंग बिस्तर सेट, आलमारी, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, प्रेशर कूकर, कांसे की कटोरी, प्रेस, स्टील टंकियां, कढ़ाई खुरपा, स्टील जग, बाल्टी, छत पंखा, स्टील डिब्बा, कपड़े का मंजु, पूजा थाली, बाजोट, सूटकेस, तांबे का लोटा, दिवाल घड़ी, सोने के मंगल सूत्र, नाक फींनी, पायजेब जोड़ी, स्टील परात, बिछुड़ी पानी के कैंपर भेंट की।
इनका रहा सहयोग- कार्यक्रमको सफल बनाने के लिए महर्षि गौतम विकास समिति संरक्षक हेमराज शर्मा, अध्यक्ष माणकलाल शर्मा, महामंत्री मोटाराम शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष गौतम कुमार जोशी, सह महामंत्री जगदीशचंद नाबरिया, बाबूलाल राणेजा, हरिओम तिवारी, प्रमोद शर्मा, लालचंद शर्मा, भरत शर्मा, पूरण शर्मा तिवारी, सीताराम जोशी, शंकरलाल जोशी, बख्तावरमल राणेजा, कैलाशचंद रोईसवाल, भवानी शंकर भारद्वाज, कमलेश भारद्वाज, सुनील कुमार रोईसवाल, पंडित मनोहरलाल तिवारी, डॉ देवराज शर्मा, बद्रीलाल राणेजा, भगवानलाल शिवाल, त्रिशूलचंद पंचारिया सहित कई समाजबंधु जुटे रहे।
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील- कार्यक्रम मेंं अतिथि के तौर पर विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी, वित्त समिति अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी मौजूद रहे। जिन्होंने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने की अपील की।