महिला दिवस पर अल्पाहार वितरण

0
645
देवी अहिल्या चैरिटेबल ट्रस्ट

रूपाली बोली न्यूज, मुम्बई। भेदभाव जुल्म मिटायेंगे, दुनिया नई बसायेंगे, नई है डगर नया हैं सफर, अब हम नारी आगे ही बढ़ते जाएंगे की भावना से 8मार्च को नारी दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की उपाध्यक्ष और श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा मुम्बई की महीला अध्यक्षा श्रीमती राधा सतीश पंचारिया द्वारा देवी अहिल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर डॉ. रु.न. कपूर महानगरपालिका सर्वसाधारण रुग्णालय, मुम्बई में अल्पाहार वितरण किया गया। साथ ही साथ इच्छानुसार मदद भी की। सभी का स्वस्थ का जायजा भी लिया गया। इस कार्य में श्रीमती संगीता विनोद शर्मा और सोलापूर से आए उषाजी भी श्रीमती राधा सतीश पंचारिया के साथ रही।