मुम्बई में गणगौर उत्सव आयोजित

0
752

रूपाली बोली न्यूज, मुम्बई। गत दिनों श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितैषिणी महिला सभा मुम्बई के तत्वाधान में गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुम्बई महानगर की महिलाओं और बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम के ऐंकर श्रीमती तारा शर्मा और श्रीमती सोनल पंचारिया रहे जिन्होंने बहुत ही अच्छे से कार्यक्रम को संचालित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष जोशी (पुणे) थी। जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की साथ ही ऐसे कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि हमारी संस्कृति और भाषा को सभी जगह एक पहचान मिले। श्रीमती राधा सतीश पंचारिया (मुम्बई अध्यक्ष) ने सभी श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिलाओं का स्वागत किया और गणगौर उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। श्रीमती सविता शर्मा (उपाध्यक्ष) जोकि कुछ कारणवश इस कार्यक्रम में एन वक्त पर नहीं आ पाये उन्होंने इस कार्यक्रम की रुपरेखा में पूरी मदद की साथ ही साथ अपने संदेश द्वारा सभी को इस उत्सव के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितैषिणी महिला सभा सेंट्रल टीम द्वारा किया गया। इस टीम में श्रीमती विजया द्विवेदी, श्रीमती उर्मिला पंचारिया, श्रीमती शुभदा शर्मा, श्रीमती उषा उपाध्याय, श्रीमती गार्गी शर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा जोशी, श्रीमती सोनल पंचारिया रहे। क्योंकि मुम्बई एक महानगर है यहां एक स्थान से दूसरे स्थान जाना और आज भी यहा सभी कार्यक्रम एक स्थान पर आयोजित होना अपने आप में एक बहुत बढ़ी मिसाल है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी श्रीमती राधा सतीश पंचारिया (मुम्बई महिला अध्यक्ष), श्रीमती सविता शर्मा (मुम्बई महिला उपाध्यक्ष), श्रीमती वंदना तिवारी, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती सोनल शर्मा, श्रीमती डॉ. विजया शर्मा, श्रीमती संगीता विनोद शर्मा, श्रीमती शुभदा प्रकाश शर्मा, श्रीमती विजया द्विवेदी, श्रीमती शशि त्रिपाठी श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितैषिणी महिला सभा मुम्बई की टीम ने सेंट्रल टीम का साथ दिया। आज मुम्बई महानगर सभी श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिलाओं के लिए एक बहुत बढिय़ा उदाहरण पेश करते है जहाँ आज भी पूरे मुम्बई में एक साथ एक जगह ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यही अनेकता में एकता मुम्बई की पहचान बन गया है।