श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न

0
471
दीपावली स्नेह मिलन संपन्न

रूपाली बोली न्यूज, हैदराबाद। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा हैदराबाद सिकन्दराबाद नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन, अन्नकूट प्रसाद कार्यक्रम श्री गौतम आश्रम अत्तापुर में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम महर्षि गौतम जी वेदमाता गायत्री जी की सामूहिक पूजा अर्चना की गयी। मानद मंत्री कौशल कुमार रोहिवाल ने कार्य क्रम का संचालन किया तथा दीपावली पर्व की अनेकशरू शुभकामनाएं प्रेषित की। स्थानीय सभा अध्यक्ष जुगलकिशोर उपाध्याय, श्री गौतम आश्रम अत्तापुर मैनेजिंग ट्रस्टी जयप्रकाश जोशी, महर्षि गौतम गायत्री ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी नर्सिंगदास उपाध्याय, नवयुवक मंडल मंत्री राजेश सिवाल को मंच आसान माला शाल द्वारा स्वागत किया गया। श्री टी. प्रकाश गौड़ मुख्या अथिति, पूर्व विधयक राजेंदर नगर एवं श्री वि.श्रीराम रेड्डी, श्री रमेश शर्मा विशेष अथिति को मंच आसन माला शाल द्वारा स्वागत किया गया। श्री राजगोपाल जोशी का माला शाल द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय सभा अध्यक्ष जुगलकिशोर उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में विगत कार्य कर्मो की जानकारी व्यक्त की बड़ी भरी संख्या में स्वजातीय बन्धुओ की उपस्तिथि दर्ज की गयी जो एकता का प्रतिक है। महर्षि गौतम जी की जय जय कार अन्नकूट प्रसाद के साथ कार्य क्रम को विदाई की गयी।