रूपाली बोली न्यूज, सूरत। सुरत के गूर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जोधपुर बाड़मेर जैसलमेर मित्र मंडल की ओर से नये साल का स्वागत पारम्परिक रीति रिवाज से गंगा होटल के पास वकील वाड़ी में किया गया। मंडल के सभी सदस्यों ने दोपहर 3 बजे से हथाई का प्रोग्राम रखा। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर नूतन वर्ष की शुभकामनाये दी। पधारे हुए मेहमानो का स्वागत किया गया और देशी मारवाड़ी गानो पर बच्चों और महिलाओ ने डांस किया। उसके बाद में सहपरिवार एक ही जगह भोजन का लुफ्त उठाया। इस पुरे प्रोग्राम में ज्यादा बोले जाने वाला शब्द रहा राम राम सा बाद में मंडल के लिए सर्व सहमति से तेजपाल जी उपाध्याय को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।