उपाध्याय परिवार ने करवाई भागवत कथा

0
826

रूपाली बोली न्यूज, बीकानेर। वरिष्ठ उद्योगपति व समाजसेवी बैंगलोर प्रवासी व राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलासर गांव के निवासी तुलसीराम उपाध्याय द्वारा 30 अगस्त से 6 सितम्बर, 2018 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन डॉ. रमेशचन्द्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से गोमती वृन्दावन धान (गोमती कृषि फार्म) बच्छासर, कोलासर रोड, बीकानेर (राज.) में किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजक उद्योगपति तुलसीराम जी उपाध्याय ने बताया कि आयोजन होने वाली अमृतमय रसधारा में श्री वृन्दावन धाम से परम पूज्च विश्वबन्धु जगद्गुरु पाद अनन्त श्रीसम्पन्न 1008स्वामी श्री शुकाचार्य जी महाराज के पौत्र स्वनामधन्य विख्यात भागवत मनीषी रामानुज श्री वैष्णवाचार्य डॉ. श्री रमेशचन्दाचार्य जी महाराज वृन्दावन व्यासपीठासीन होकर अपनी भावपूर्ण रसमयी वाणी से वाचन कर रहे थे। आठ दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस दिनांक 30 अगस्त को व्यासपीठ पूजन, मंगलाचरण, महात्म कथा, मंगल कलश (शोभा यात्रा) प्रातरू 8.30 बजे कोलासर ठाकुरजी के मंदिर से गोमती वृन्दावन धाम तक धूमधाम, गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास से पहुंची एवं कथा प्रारम्भ हुई। कथा के द्वितीय दिवस 31 अगस्त को पाण्डव चरित्र, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म भागवत दर्शन, अष्टंगयोग दर्शन, सति चरित्र का वर्णन किया गया।
तृतीय दिवस 1 सितम्बर, 2018 को धु्रव चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार आदि प्रसंग, चतुर्थ दिवस 02 सितम्बर को समुद्र मंथन, श्रीराम चरित्र, बंशाबलि वर्णन, श्री कृष्ण जनम, नन्दोत्सव, पंचम दिवस 03 सितम्बर को गोकुल बाल लीला, गोवर्धन लीला दर्शन, पुष्प होली, छप्पन भोग दर्शन के साथ जन्माष्टमी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया जिसमें श्रीकृष्ण की झांकियों का दर्शन किया गया। छठे दिवस 4 सितम्बर को सन्दर कांड मथुरा गमन, गोपी विरह, कंस वध, उद्धव ब्रजगमन एवं रूकमणी मंगल तथा सातवें दिवस 5 सितम्बर को परीक्षित मोक्ष, सुदामा चरित्र, प्रभु प्रदत्त, आत्मज्ञान वर्णन, शुकदेव विदाई, ब्रजवासी मिलन का वर्णन तथा रात्रि 8 बजे गजेन्द्र राव, अनिल सेन व मधुबाला राव, शिव जी, बद्री सुथार द्वारा भजन संध्या के साथ कथा का समापन किया गया। अन्तिम व आठवें दिन हवन पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कथा आयोजन में पूरे देश से श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे जिसमें महासभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी, शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के संरक्षक श्री अरुण प्रकाश जोशी, श्री कैलाश जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र जोशी, श्री हरिगोपाल उपाध्याय, संयुक्त मंत्री श्री सुनील उपाध्याय (सम्पादक रूपाली बोली, जयपुर), सम्भाग अध्यक्ष बीकानेर श्री महेन्द्र पंचारिया, सम्भाग अध्यक्ष नागौर श्री मानाराम पंचारिया, जिलाध्यक्ष बीकानेर श्री जुगलकिशोर उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य श्री कैलाश कठातला, श्री प्रद्युम्न जोशी, श्री राणूलाल शर्मा, श्री ओमप्रकाश जोशी (नजर), रविशंकर शर्मा जयपुर, सत्यनारायण सांखी अहमदाबाद, हेमाराम जोशी, गौरीशंकर पंचारिया, नन्द किशोर नेक, श्यामसुन्दर उपाध्याय रायपुर, शिवराज पंचारिया फोटोग्राफर, राधेश्याम पंचारिया, भवंर सांखी (बाबा), श्री रामेश्वर जाजड़ा, श्री आशकरण उपाध्याय, श्री पुरुषोत्तम पंचारिया, श्री अनील पंचारिया, श्री राधेश्याम उपाध्याय, बीकानेर नगर निगम चौयरमेन श्री नारायण चौपड़ा, श्री ओम सारडा कलकता, श्री जेठानन्द व्यास, श्री इन्द्रसिंह, पार्षद श्री नन्दू गहलोत, श्री नत्थू उपाध्याय, श्री टी.आर. उपाध्याय, कांग्रेस नेता श्री गोपाल गहलोत, विप्र फाउण्डेशन के श्री रविन्द्र जाजड़ा, श्री भंवर सारश्वत, जोन 18 के जगदीश आचार्य, श्री कैलाश जोशी, श्री जितेन्द्र उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे। आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। जिसको लेकर टीम वार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिसमं महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रमेश शर्मा सहित उपाध्याय परिवार के परिजन, दिनेश जोशी, नेमचन्द पाणेचा व मित्रगण तैयारियों में भागीदारी निभा रहे है। इसी के साथ पाण्डाल में भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां, आकर्षक पण्डाल, मेडिकल सुविधाएं, स्वागत कक्षा व श्रीकृष्ण की विशाल मूर्ति सहित विभिन्न सुविधाएं अपने आप में एक अनूठा आयोजन रही।