एकजुटता और सहयोग से समाज का विकास

0
472
समाज का विकास

रूपाली बोली न्यूज, धनोप। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में सस्कृंत व ब्राहाणत्व से भरपूर आज की आवश्यकता है। भीलवाड़ा से धनोप माताजी प्रागंण में श्री महर्षि गौतम धर्मशाला में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सम्मान समारोह में पधारे पंचमुखी दरबार के संत लक्ष्मणदासजी महाराज ने कहा कि सस्कृंत व संस्कृति को जिंदा रखना है तो सस्कृंत व बटुक सस्कारों से पूर्ण शिविरों का आयोजन श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्बारा किया जाना चाहिए। अन्यथा ब्राह्मण सस्कृति से यह देश विलुप्त हो जायेगा। इसके लिए भरसक प्रयास जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, संगठन मंत्री के.के. जोशी सर्व ब्राह्मण महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष नंदलाल सुवाल, पथिक नगर युवक संघ अध्यक्ष गणपतलाल त्रिपाठी, श्री महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप के सस्थां अध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी अध्यक्ष सत्यनारायण सालोलिया, अंतर्राष्ट्रीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, शिक्षाविद तेज करण उपाध्याय, सहित समाजसेवी उपस्थित थे।
अतिथि गण द्बारा श्री महर्षि गौतम धर्मशाला धनोप माताजी के भामाशाहो का सम्मान माल्यार्पण कर साफा पहनाकर किया। वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं कक्षा 5, 8, 10, व 12वीं बोर्ड तथा राजकीय सेवा में चयन व पदस्थापित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में धर्मशाला परिसर में पाडांल में भीलवाड़ा बिजयनगर, किशनगढ़, केकड़ी, शाहपुरा, फूलियाकलां शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों से भी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के व्यक्ति भारी तादाद में उपस्थित थे।
जिनमें केकड़ी से शिवदयाल शर्मा, बिजयनगर से रामप्रसाद जोशी, धीरेन्द्र चाष्टा,, राजेश तिवारी, गायत्री तिवाड़ी, गायत्री पंचोली, सीमा शर्मा, रामेश्वर प्रसाद व्यास, रामगोपाल जोशी, महावीर प्रसाद जोशी, तेजी जोशी, राधाकृष्ण उपाध्याय, ओमप्रकाश व्यास, प्रेमलता व्यास, दामोदर कुमार शर्मा, पुखराज दुबे, पारूल दुबे, दिनेश व्यास, अभिषेक पंचोली, सहित कई समाज बंधुओं का सम्मान समारोह समिति द्बारा माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, सचिव सुनील जोशी, संयोजक रतनलाल सालोलिया वरिष्ठ समाजसेवी पुरुषोत्तम सालोलिया ने आयोजन की गतिविधियों में समाज बंधुओं के सहयोग को सराहा, तथा आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस दौरान धर्म शाला के सहयोग हेतु कई श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने सहयोग राशि देने की घोषणा की।
आभार व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने धर्म शाला में विशेष सहयोग कर न ई नितियों के तहत समाज में विकास करने पर जोर डाला।
समारोह में कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त कर समारोह के आयोजन समिति की सराहना की तथा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के सम्मान समारोह में आए लोगों ने धनोप माताजी मंदिर पर धोक लगाकर पूजा अर्चना भी की।