रूपाली बोली न्यूज, चित्तौडगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा एवं मेवाड़ क्षेत्रिय श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण सेवा सस्थांन की संयुक्त कार्यशाला अयोजित हुई। इस कार्यशाला में अन्तर्राष्ट्रीय एवं मेवाड़ गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. बदरीनारायण पंचोली के मुख्य आतिथ्य एवं एडवोकेट पूरणमल जोशी प्रातीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट श्याम शर्मा निम्बाहेड़ा ने सम्बोधित किया।
अन्तराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ महासभा के जिलाध्यक्ष तथा शिक्षाविद् बी.के. शर्मा की सेवानिवृति पर उनका अभिनदंन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पंचोली ने अपने उद्बोधन में कहा की ज्ञान ही मोक्ष का कारण है। ज्ञान नित्य है, बुद्ध है, शुुद्ध है व मुक्त है। उन्होंने कहा कि विवेक रूपी ज्ञान से ही वास्तविकता का बोध हो जाता है। संगठन चाहे कैसा भी हो उनका उद्देश्य मात्र समाज का कल्याण ही मूल उदेश्य होना चाहिए। डॉ. पंचोली ने सामूहिक उपनयन संस्कार पर विशेष महत्व देते हुए कहा की आठ वर्ष के बटुक का उपनयन हो जाना चाहिए इससे माँ गायत्री के आशीर्वाद लेकर मंत्र का ध्यान करने से बुद्धि निर्मल हो जाती है। पर निर्मल बुद्धि से शिक्षा का स्तर बढ़ता है। हमें गायत्री का स्मरण कर वेदोक्त कर्म करते हुए शतायु वर्ष जीने की साधना करनी चाहिए। डॉ. पंचोली ने आगे कहा की विप्र समाज के किशोर बालकों के लिए बरूदंनी स्थित वेद विद्यालय में नि:शुल्क उपनयन संस्कार कराने बाबत् समाजजनों से अपील की।
गौरतलब है कि डॉ. बदरीनारायण पंचोली द्वारा शिक्षाजगत् एवं समाज के उत्थान में किए गये उल्लेखनीय महत्वपूर्ण कार्यों से अभिभूत होकर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया है। अतिथियों एवं समाजजनों स्वागत उद्बोधन आयोजक एवं जिलाध्यक्ष बी.के. शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष एक ब्राह्मण कन्या का विवाह कराने का सकंल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर मेवाड क्षैत्रिय गुर्जर गौड ब्राह्मण सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, अन्तराष्ट्रीय महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष पूरणमल जोशी एंव राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा ने अपने सम्बोधन में शिक्षाविद् बी.के. शर्मा के समाज के प्रति अनुकरणीय योगदान जिसमें उन्होंने 1600 वर्ग फीट का एक बेशकीमती भूखण्ड गौतम भवन के निर्माण बाबत् मय दस्तावेज के भेंट करने तथा शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत उ.मा.वि. चित्तौडगढ़ मे सिंहद्वार बनाने के लिए एक लाख रूपये नकद देकर शिलान्यास कराने पर तथा समाज सेवा में कई उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये। इस आयोजन में अन्तराष्ट्रीय महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरकण्ठ उपाध्याय, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रेमशकंर दुबे, कैलाश तिवारी, विनोद चाष्टा, मेवाड़ महासभा के महामंत्री महावीर आचार्य, देवकृष्ण त्रिपाठी, संगठन के प्रचार-प्रसार मंत्री कीर्ति कुमार शर्मा रतलाम, मनोज शर्मा, चित्तौडग़ढ़ जिलाध्यक्ष मधूसुदन शर्मा आदि ने भी कार्यशाला को सम्बोधित कर सामूहिक उपनयन व सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव लिए गये। कार्यकम का संचालन डॉ. योगेश व्यास ने किया। जबकि अतिथियों का स्वागत पवन शर्मा, सुनिल शर्मा, ब्रजगोपाल, राजेन्द्र प्रसाद, गौतम जयंती के संयोजक मदनलाल जोशी, महामंत्री बद्रीलाल आचार्य, दिनेश चतुर्वेदी आदि ने किया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान जगदीश शर्मा, मेवाड़ सेवा सस्थांन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण तिवारी, सुनिल तिवारी,बलवतं कूमार, बालकिशन द्विवेदी, सुभाश बिल्लू एडवोकेट श्याम शर्मा धनेत राजेन्द्र डिडवानिया, चम्पांलाल तिवारी, किशनलाल डिण्डोली, संरक्षक हरीप्रसाद शर्मा, शहपुरा दिनेश उपाध्याय, महेश उपाध्याय, रतलाम सकंर्शण डोरिया नीमच, श्याम चैबे मन्दसौर, ब्रजगोपाल उदयपुर, महेश शर्मा कम्पाउंडर रमेश व्यास, आदि समाजजन उपस्थित थे। आभार की रस्म प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरकठं उपाध्याय ने निभाईं। इस आयोजन मे महिला जिलाध्यक्ष इदिंरा बिल्लू एवं माया व्यास, आशा उपाध्याय रतलाम, आदि भी उपस्थित थे।