गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की 71 प्रतिभाएं सम्मानित

0
449

रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान की ओर से गत दिनों विवेक विहार में आयोजित समारोह में 71 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नारायण लाल पंचारिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश का गौरव है। ब्राह्मण ही समाज को सही दिशा देता है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि ये अपनी शक्ति देश सेवा में लगाएं ताकि देश का वैभव बड़े। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि समाज के प्रतिभावान बच्चों के लिए ट्रस्ट की ओर से शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती है ताकि समाज के होनहार बच्चे लाभान्वित हो सके।
समारोह को उद्यमी ओमानंद द्विवेदी, अभिवक्ता लिकमाराम उपाध्याय, श्रीकांत शर्मा, अभिवक्ता गोविंद शर्मा, गोपीकिशन शर्मा, बाबूलाल जाजड़ा, ओमप्रकाश जाजड़ा, एडवोकेट दिनेश जोशी ने भी संबोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष परमेश्वर जाजड़ा एवं महामंत्री श्यामसुन्दर उपाध्याय ने समारोह में बालिका वर्ग में दसवीं कक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली थावरा की राजश्री उपाध्याय, बालक वर्ग में दसवीं में 93.5 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले हेमराज शर्मा एवं खेल में जन्मेजय जाजड़ा सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संचालन मुरलीधर जाजड़ा और अनिल शर्मा ने किया।