रूपाली बोली न्यूज, पुष्कर। पुष्कर स्थित श्री गौतम आश्रम ट्रस्ट के त्रिवार्षिक चुनाव गत दिनों निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद लाल पतडिया व निर्वाचन अधिकारी डॉ. पाथेंश्वर शर्मा के द्वारा सम्पन्न कराए गए। ट्रस्ट समिति में 9 पदाधिकारी व 12 ट्रस्ट समिति सदस्य चुने गए। अध्यक्ष मोहनराज उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल जोशी, उपाध्यक्ष विद्याधर जोशी, मंत्री वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, उपमंत्री हनुमान प्रसाद शर्मा, गोपीकिशन शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर तिवाड़ी अंकेक्षक वासुदेव उपाध्याय, अंकेक्षक राजाराम उपाध्याय को बनाया गया। वही ट्रस्ट समिति पुष्कर प्रबंधकारिणी समिति के 12 सदस्य त्रिलोक चंद तिवाड़ी, मुरलीधर उपाध्याय, सतीश चंद गील, प्रेमचंद दुबे, नवलकिशोरी लाल गोस्वामी, रामपाल उपाध्याय, राजशेखर त्रिपाठी, सम्पतराज सालोलिया, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, जवाहर लाल उपाध्याय, सावित्री प्रसाद गौतम, शिवराज चाष्टा को चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों को शपथ दिलाई।