जूडो खिलाडियों ने किया प्रतिनिधित्व

0
371

रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। जिला जूडो संघ की ओर से जोधपुर जिला जूडो (कैडेट एवं जूनियर) प्रतियोगिता 2018 बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित कि गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी नार्थ वेस्टर्न रेलवे पारस चौधरी ने किया व अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी चंचल प्रकाश शर्मा ने की।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। बालिका (कैडेट) वर्ग में गरिमा दिव्यांशा राठौड़, गरिमा छंगाणी, तुलसी, सरस्वती, सुमन सारण का चयन किया गया है। बालिका (जूनियर) वर्ग में पूरन सोलंकी, चेताली पुरोहित, बालक (कैडेट) वर्ग में गौरव गहलोत, प्रेमाराम, शक्तिसिंह, उमेश कोली, नवनीत सिंह भाटी, अभिजीत सिंह भाटी तथा बालक (जूनियर) वर्ग में अंकित सिंह, विनय तवंर, जनमेजय शर्मा, ललित माली, वारिन्दर सिंह, सुनिल डूडी आदि ने प्रतिनिधित्व किया।