रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। प्रथम वेस्ट जोन कूराश प्रतियोगिता में 71 किलो भार वर्ग में जनमेजय ने स्वर्ण पदक जीता है। जोधपुर के इस एक स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक के बूते राजस्थान की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही। पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में गत दिनों संपन्न हुई प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही। जोधपुर के जनमेजय जाजड़ा ने 71 किलो भार वर्ग में मध्यप्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। शक्ति सिंह को 66 किलो भार वर्ग में रजत मिला। महिला जूनियर वर्ग में चौताली 57 किलो व कृतिका 48किला ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक जीते। ये चारों खिलाड़ी जोधपुर में कोच देवीसिंह तंवर के नियमित प्रशिक्षणार्थी हैं। स्वरूप सिंह व यशवर्धन ने 14 वर्ष से कम उम्र में अपने-अपने भार वर्ग में मैडल जीते कुराश खेल को 2018में ही इंडोनेशिया एशियाड में शामिल किया गया था। इस खेल को जूड़ो का सुधरा हुआ रूप माना जाता है। इसे ओलंपिक में शामिल किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। रूपाली बोली परिवार की ओर से जनमेजय हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।