रूपाली बोली न्यूज, कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित हाड़ौती के अग्रणीय शिक्षण संस्थान तिलक एज्यूकेशन ग्रुप के तिलक बालिका सीनियर सैकण्ड्री स्कूल में आयोजित भव्य समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि तिलक एज्यूकेशन ग्रुप के चेयरमैन श्री कुंज बिहारी गौतम ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस वर्ष संस्था की 55 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जो कि संस्था के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि हाड़ौती संभाग में किसी भी विद्यालय में एक साथ इतनी छात्राओं का गार्गी पुरसकार के लिए चयन नहीं हुआ है। उन्होंने इस सफलता के लिए अभिभावकों, शिक्षकों व छात्राओं को बधाई व छात्राओं को मैडल प्रदान किए। अंत में प्राचार्या गुरिन्दर खन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कीर्तिमान कायम किया तिलक ग्रुप ने
शिक्षा के साथ अनुशासन व संस्कार का पाठ पढ़ाने वाला तिलक एज्यूकेशन ग्रुप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तो जाना जाता ही है। इसके साथ ही सकूल ने गार्गी व इंदिरा प्रियदर्शनी (पद्मिनी) पुरस्कार प्राप्त करने में प्रदेश में नया कीर्तिमान रचा है। गौरतलब है कि अब तक विद्यालय की लगभग 500 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार जीता है। इसके अलावा इंदिरा प्रियदर्शनी जैसे विशेष पुरस्कार जिसमें एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है। यहां की अब तक 10 छात्राओं ने जीता है। विशेष बात यह है कि 2008में शुरू हुए इस अवार्ड को यहां की छात्राओं ने प्रतिवर्ष जीता हे जो कि पूरे प्रदेश में रिकार्ड है।