रूपाली बोली न्यूज, दौसा। दीनदयाल वाहिनी के युवा कार्यकर्ताओं ने वाहिनी विस्तार के लिये मोटर साइकिल से प्रदेश में यात्रा आरंभ की है। वाहिनी विस्तार यात्रा शनिवार को दौसा पहुंची। इस दौरान युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश युवा वाहिनी कार्यकारिणी गठन समिति के संयोजक अंकित शर्मा, कार्यसमिति के प्रदेश सदस्य मनीष सिंघानिया, विष्णु जायसवाल और सुधांशु जैन ने युवाओं में नई राजनीतिक शक्ति खड़ी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वाहिनी के प्रति युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। बैठक में 1 जनवरी को होने वाले वाहिनी अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी के प्रवास को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश के 16जिलों में विस्तार के लिए वाहिनी के युवा दौरे पर निकले हैं। पिछले तीन दिनों से चल रही इस यात्रा का चाकसू, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, करौली, धौलपुर में आयोजन किया गया।