नवनिर्वाचित अध्यक्ष जोशी का स्वागत सम्मान

0
352

रूपाली बोली न्यूज, झालावाड़। पाटन एक्सप्रेस दै. गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी समिति झालावाड़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी का भव्य स्वागत सम्मान समारोह व जुलूस शहर में निकाला गया। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जिला महामंत्री ललित शर्मा ने बताया कि सबसे पहलले नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने गढ़ गणपति की पूजा अर्चना की उसके बाद मंगलपुरा मुख्य मार्ग से मंगलपुरा चौराहे मंगलपुरा टेक से खेजड़ी के बालाजी जाकर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का सम्पूर्ण शहर में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समाजों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शहर महर्षि गौतम व परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। शहर भर में दिव्य आतिशबाजी भी हुई।
समाज के विश्वास जोशी ने बताया कि शहर में विभिन्न मार्गों चौराहों पर व्यापारियों व ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। खेजड़ी के बालाजी पर सम्मान समारोह व शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति व राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश महामंत्री मनीष शुक्ला व विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद शर्मा व अध्यक्षता गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि महिला सभा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पूर्व अध्यक्ष भुपेन्द्र शर्मा व चुनाव अधिकारी बृजराज शरण गौतम व गजेन्द्र दुबे को गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ जिलाध्यक्ष वैभव जोशी ने सम्बोधन में कहा कि जोशी के सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष बनने से समाज की एकता प्रदर्शित हुई है और जोशी की ऊर्जाओं व क्षमताओं का उपयोग समाज हित में होगा और जोशी के अध्यक्ष बनने से समाज में व सर्व समाज में हर्ष की लहर दौड़ रही है। साथ ही सभी समाजबंधुओं से अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग की अपील की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समाज के लिए नवनिर्माण व समाज की सम्पत्ति के संरक्षण व वृद्धि की बात कही व समाज को। एक सूत्र में बाँधने सहयोग प्रदान करने व समाज के लिए हर समय उपलब्ध रहने की बात कही।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम तिवारी चन्दन तिवारी प्रदीप कौशिक सुहास शर्मा, महेश शर्मा, नवयुवक संघ महामंत्री दीपक गौतम जितेन्द्र पंचोली, जय गौतम विक्की तिवारी, सौरभ शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, महिला सभा से अनिता सुहास, लाता तिवारी सनाढ्य ब्रह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के राजकुमार व्यास गौड़ ब्राह्मण सभा के जितेनद्र शर्मा मनोज शर्मा, रवि शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित सैंकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।