रूपाली बोली न्यूज, कोलकाता। गायत्री सिद्ध पुरुष श्री नारायण गुरु महाराज की 64वीं बरसी श्री नारायण गुरु भक्त मंडल की ओर से माहेश्वरी भवन बड़ाबाजार में मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां तीव्र गति से चल रही है। इस कार्यक्रम में गुरुदेव की जोत भजन संध्या व भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंडल अपना 17वां वार्षिक कीर्तन आयोजन कर रहा। अध्यक्ष गोवर्धन सुरावत ने बताया कि मंडल गौ सेवा व मानव हितार्थ हमेशा सेवारत है।