निंबाहेड़ा श्रीराम कथा, महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

0
745
निंबाहेड़ा श्रीराम कथा

रूपाली बोली न्यूज, निंबाहेड़ा। आदर्श कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं श्रीराम महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गत दिनों आयोजित किया गया। प्रथम दिन आदर्श कॉलोनी की विवेकानंद वाटिका से अमृत कलश एवं रामचरित्र मानस ग्रंथ की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ सुबह 8 बजे निकली। शोभायात्रा में श्रद्धालु श्रीराम चरित मानस ग्रंाि धारण किए जयकारे लगाते व महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते चल रही थी। निर्धारित मार्ग से होते हुए शोभायात्रा कथा व यज्ञ स्थल सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुची। शोभायात्रा में महायज्ञ आचार्य व वैदिक विश्वविद्यालय के डॉ. बद्रीनारायण पंचोली व श्रीराम कथा मर्मज्ञ उज्जैन के पंडित नारायण प्रसाद ओझा रथ पर विराजित थे। साथ ही कैलाश सिंह बड़ौली, प्रबोधचंद्र शर्मा, राधेश्याम जोशी, प्रदीप मोदी, मानमल शर्मा, जानकीलाल जोशी, हरिशंकर शर्मा, रामलाल बैरवा, सतयप्रकाश जैथलिया, मुरलीधर चुगवानी, लोकेश लढ्ढा, आदि शामिल थे। अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ दोपहर सवा 12 बजे वैदिक विश्वविद्यालय दिल्ली के डॉ. पंचोली के आचार्यत्व में गणपति व देवी-देवताओं के आह्वान के साथ साथ सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ में आयोजन समिति के श्याम-पुष्पा शर्मा, गोपाल-सोहनबाई त्रिपाठी, श्याम-प्रीति शर्मा, योगेश-योगिता शर्मा, मदन-उमा शर्मा, रघुनन्दन-ज्योति शर्मा, राकेश-भारती शर्मा, विशाल-अनिता श्रोत्रिय, देवेन्द्र-दीपिका जोशी, मनमोहन-शिखा जोशी ने यज्ञ शाला हवन कुंड की पूजा अर्चना की व यज्ञ आहुतियां दी। महायज्ञ के बाद मंदिर में प्रतिष्ठित की जाने वाली प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया। ततपश्चात शिव विवाह कथा, दूसरे दिन राम जन्मोत्सव, तीसरे दिन राम-सीता विवाह, चैथे दिन राम वनवास, पांचवे दिन चित्रकूट निवास, छटे दिन भरत मिलाप व अन्तिम दिन राम राज्याभिषेक कथा का श्रवण कथा मरमज्ञ श्री नारायण प्रसाद जी ओझा के श्रीमुख से करवाया गया। ततपश्चात मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उपस्थित हो लाभ प्राप्त किया।