न्यास प्रबन्ध कार्यकारिणी बैठक आयोजित

0
504

रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जी शर्मा की अध्यक्षता में प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन स्थानीय रातानाड़ा स्थित कार्यालय में किया गया। बैठक में न्यास वरिष्ठ उपध्यक्ष श्री एस.एन. जोशी, राष्ट्रीय समन्वयक श्री सीताराम जी जोशी, कोषाध्यक्ष श्री ओमआनन्द जी द्विवेदी, महामंत्री श्री जी.एल. तिवाड़ी मंचासीन थे। सर्व प्रथम महर्षि गौतम का द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गत नोखा में सम्पन्न बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टी की। वहीं शिक्षा परामर्शदात्री एवं संवीक्षा समिति की अनुशंषाओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया।

प्रबन्ध कार्यकारिणी बैठक

न्यास अध्यक्ष द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, विधवा, परित्यक्ता, आश्रित महिलाओं के योगक्षेम में वृद्धि के सम्बन्ध में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी जोशी की अध्यक्षता में न्यास द्वारा गठित समिति द्वारा तैयार महिला सहायता प्रारूप नियम 2018 पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। साथ ही आयकर विभाग द्वारा न्यास के रिटर्न को संवीक्षा में चयनित करने की सूचना न्यास पदाधिकारियों को दी गई। जिसे पूर्ण समन्वय करने हेतु न्याय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। विस्तृत विवरण न्याय कार्यलय द्वारा प्राप्त होने पर प्रकाशित किया जायेगा।

न्यास प्रबन्ध कार्यकारिणी बैठक