रूपाली बोली न्यूज, इन्दौर संस्था गोल्ड कॉइन गु्रप द्वारा पुलवामा शहीदों के हितार्थ 1,11,111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह रुपये) का चेक दिया गया। संरक्षक अध्यक्ष संजय जी अग्रवाल व सतीश व्यास ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, अभय जी, अशोक यादव, राजेश गिरी, दिनेश मानधनिया, पवन अग्रवाल, रुद्रप्रताप जी, श्रीमती अनिल खत्री व ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद थे।
ग्रुप द्वारा निम्न सेवाएं दी जाती है :-
1. देशभक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास।
2. विगत 4-5 वर्षों से हॉस्पिटल में प्रतिमाह 25000/-मूल्य की दवाइयाँ वितरण।
3. निराश्रित वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क वृद्धाश्रम का संचालन।
4. अल्प समय हेतु चिकित्सा उपकरणों का नि:शुल्क उपलब्ध।
5. देश पर आपातकालीन विपत्तियों पर अर्थिक सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना।