पुष्कर गौतमाश्रम साधारण सभा आयोजित

0
1012
गौतमाश्रम साधारण सभा

रूपाली बोली न्यूज, पुष्कर। गौतमाश्रम पुष्कर में दिनांक 15 जुलाई, 2018को साधारण सभा की बैठक रखी गई, बैठक में मंचासीन अतिथि सरंक्षक गोपाल कृष्ण गुरुजी बिजौलिया, सीताराम जोशी पाली, अध्यक्ष मोहनराज उपाध्याय लाम्पोलाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल जोशी पाली, उपाध्यक्ष्ज्ञ विद्याधर जोशी अजमेर, मंत्री वैंक्टेश्वर प्रसाद शर्मा अजमेर थे। मंचासीन अतिथि व ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने महर्षि गौतम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पंडित रामस्वरूप जोशी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ साधारण सभा की बैठक की शुरुआत की गई। मंत्री वी.पी. शर्मा ने साधारण सभा 2016से 18-19 के वार्षिक प्रतिवेदन की जानकारी दी गई, मंत्री ने आश्रम की कार्यप्रणाली व व्यवस्थाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। अध्यक्ष मोहनराज उपाध्याय लाम्बोलाई ने नवनिर्माण प्रस्तावित मानचित्र व भावी तकनीकी शिक्षण हेतु छात्रावास, कोचिंग क्लास हेतु 10 बीघा जमीन खरीदने के बारे में अवगत कराया। सावित्री प्रसाद गौतम ने अध्यक्ष के बारे में विचार रखते हुए कहा कि ये युवा होने के साथ-साथ विवेकशील, आश्रम के विकास के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं, ट्रस्ट समिति के नवनिर्माण व नवप्रोजेक्ट के बारे में बहुत ही प्रशंसा की। सीताराम जोशी ने ट्रस्ट संविधान व देवस्थान विभाग के विधान में बारे में जानकारी दी। पुष्कर गौतमाश्रम के बारे में कहा कि यह एक आश्रम ही नहीं है यह हमारी संस्कृति का सौभाग्य भी है। न्याय शास्त्र प्रणेता महर्षि गौतम की तपोस्थली भी है और कहा कि धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक उद्देश्यों कि पूर्ति करना भी समाज में आवश्यक है। जोधपुर संभाग के तीन ट्रस्टियों के स्वर्गवास होने के कारण उनकी जगह जोधपुर संभाग के ट्रस्ट समिति के सदस्यों को पत्र भेजकर तीन नये ट्रस्टियों के बारे में जानकारी व नाम चाहे। सभी पत्र में समान तीनों ट्रस्टियों के नाम थे जो जुझारु, सुयोग्य, कर्मठ, विवेकशील तन-मन-धन से आश्रम के लिए हमेशा तेयार रहने वाले हें। ट्रस्ट समिति ने तीनों महानुभावों का हार्दिक आभार प्रकट किया। अध्यक्ष मोहनराज उपाध्याय के द्वारा नये ट्रस्टियों को शपथ दिलाई गई, ट्रस्ट समिति के सदस्यों व समाज बंधुओं के द्वारा नवनियुक्त ट्रस्टियों का दुपट्टा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त ट्रस्टी जवाहरलाल उपाध्याय जोधपुर, वासुदेव उपाध्याय नीमडी (अहमदाबाद) और जयप्रकाश उपाध्याय नागौर को गोपाल कृष्ण गुरुजी के द्वारा आशीर्वाद दिया गया। गुरुजी के द्वारा आश्रम के काम के लिए अधिक उम्र होने के कारण भी लगातार कार्य करने वाले अंकेक्षक शिवराज चाष्टा अजमेर व राजाराम उपाध्याय मोही राजसंमद का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस बैठक में ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी व सदस्य व समाज के गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे। मंत्री द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

पुष्कर गौतमाश्रम साधारण सभा