प्रदेशाध्यक्ष भँवर जी पुरोहित का युवाओं ने किया स्वागत

0
749
भँवर जी पुरोहित

रूपाली बोली न्यूज, बीकानेर। 27 फरवरी 2019 विप्र फाउंडेशन बीकानेर के कार्यकर्ताओं द्वारा चित्रा भवन में नंदकिशोर जी गालरिया की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भँवर जी पुरोहित का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत अभिनदंन किया। विप्र फाउंडेशन युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू पारीक क्रोनीया ने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बीकानेर जिले को दी गई है ये गौरवपूर्ण विषय है। जिलाध्यक्ष के नाते भँवर जी ने बीकानेर शहर में शानदार कार्य कर अमिट छाप छोड़ी है पूरे प्रदेशभर में प्रतिनिधित्व करें इस हेतु सभी युवा साथियों की और से शुभकामनाएं।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। पुरोहित ने कहा कि विप्र समाज को शिक्षित और रोजगाराऩमुखी करने के लिए युवाओं में जागृति लाने का काम किया जाएगा सभी जिलों में प्रयास कर संगठन मजबूती प्रदान करेंगे और आज के स्वागत कार्यक्रम के लिए सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, दिनेश ओझा, सुभाष जोशी, बिरजू प्यारे, जेना महाराज, गोविंद सारस्वत, अरुण कल्ला, तनुज सारस्वत, राहुल पारीक आदि ने नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएं सहित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मनोज पारीक, मुरली पारीक, शेखर ओझा, प्रहलाद जोशी, मार्कण्डेय पुरोहित, कन्हैयालाल, अनिरुद्ध आचार्य, योगेश शर्मा, अजय व्यास, राहुल ओझा, संतोष शर्मा, धीरज पारीक, पवन ओझा, महेश ओझा, सुरेश ओझा, राजाराम ओझा, गोपाल सारस्वत, आशीष ओझा, शिव ओझा, रजत दाधीच, आनन्द पुरोहित आदि युवा साथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।