भगवान परशुराम जी यात्रा करने पर आचार्य राज राजेश्वर का हुआ अभिनन्दन

0
783
आचार्य राज राजेश्वर

रूपाली बोली न्यूज, इचलकरांजी। संपूर्ण भारत में भ्रमण करते हुए विश्व ब्राह्मण महापरिषद एवं ब्रह्म परशुराम अखाड़ा द्वारा आचार्य राजेश्वर जी के नेतृत्व में अखंड-भारत राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी की श्री परशुराम यात्रा का बुधवार दि. 20/02/2019 को इचलकरंजी में आगमन हुआ।
अखिल भारतीय बहुभाषीक ब्राह्मण समाज, इचलकरंजी के ओर से आचार्य राजेश्वरजी के नेतृत्व में गायत्री भवन, इचलकरंजी में उनके स्वागत के पश्चात गायत्री भवन से शहर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय बहुभाषिक ब्राह्मण भूदेव शोभा यात्रा में उपस्थित थे। यात्रा के दौरान श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, इचलकरंजी स्थानीय सभा के अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के सदस्य श्री सागरमलजी शर्मा (जोशी) ने सभी के लिए पानी एवं ज्यूस की व्यवस्था अपने ऑफिस गायत्री रेक्झिन में करवाई। जिसके तत्पश्चात महाराज श्री का सपत्नीक और समाज बन्धुओं के साथ अपने ऑफिस में स्वागत एवं सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराजश्री ने यात्रा के पूर्ण होकर वापस गायत्री भवन में आने पर सभी को संबोधित करते हुवे इस भारतवर्षीय यात्रा के प्रयोजन ओर उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा के पूरे भारतवर्ष के ब्राह्मण समाज को एक साथ करना है। सभी तहसील के ब्राह्मण बंधुओं की जानकारी एकत्र करके उसका एक विशाल डाटा-बेस तैयार करके एक हेल्पलाइन की शुरुवात करना है। जिससे किसी भी स्वजातीय बन्धु को पूरे देश में कभी भी कोई मुश्किल हालात का सामना करना पड़े तो वो इस हेल्पलाइन के मदद से सम्पर्क कर सकेंगे।