भीलवाड़ा में सावन महोत्सव मनाया

0
480

रूपाली बोली न्यूज, भीलवाड़ा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने सावन महोत्सव मनाया। अध्यक्ष कुसुम तिवाड़ी तथा मुख्य अतिथि निकिता चुर्तर्वेदी थी। डांस व क्विज रखी गई। अंकों के आधार पर मिसेज सावन सीनियर मधु जाडोलिया प्रथम तथा सावित्री व्यास द्वितीय रहे।
जूनियर मिसेज सावन मीनू त्रिवेदी प्रथम रही तथा रेणु व्यास द्वितीय स्थान पर रही। समाज की अध्यक्ष कमला भारद्वाज ने स्वागत किया जबकि कोशाध्यक्ष सुमन त्रिवेदी ने पूरे साल का लेखा जोखा पेश किया। संगीता चौबे ने आभार जताया।