महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट का भव्य अन्नकूट

0
456
भव्य अन्नकूट

रूपाली बोली न्यूज, अमरावती। महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा गत दिनों बालाजी प्लॉट स्थित गौतम आश्रम में भव्य अन्नकूल का सफल आयोजन किया गया।
समाज के बुधु भगिनी सहित दीगर समाज के गणमान्य और सैंकड़ों लोगों ने प्रसादी का आनन्द लिया। विशेष बात यह रही कि, गुर्जर गौड़ समाज के महाराष्ट्र प्रांत अध्यक्ष बनवारीलाल जी उपाध्याय (सोलापुर), विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हनुमानजी और महर्षि गौतम को छप्पन भोग चढ़ाए गए। उसी प्रकार रवि नगर सीताराम सुन्दरकांड मंडल ने सुन्दरकाण्ड की प्रस्तुति दी।
सफलतार्थ सभी का योगदान- अध्यक्ष गोपाल महाराज उपाध्यक्ष, ताराचंद जोशी, राजेश उपाध्याय, पूनमचंद पंचारिया, सत्यप्रकाश जाजड़ा, नंदकिशोर पंचारिया, पंचारिया सर भगवतीप्रसाद उपाध्याय, रसोई का जिम्मा भंवरलाल जी जोशी, शिवनारायण शर्मा, पवन जोशी, विनोद उर्फ गोलू जोशी, महिला मंडल अध्यक्षा संगीता ताराचंद जोशी, अरुणा उपाध्याय, विद्या जाजड़ा, पद्मादेवी उपाध्याय, नप्रता उपाध्याय आशा पंचारिया, सरला उपाध्याय, पूजा पंचारिया, वंदना जोशी, अनीता जोशी, निर्मला जोशी, द्रौपदी पंचारिया सहित सभी समाज बंधु और भगिनी का योगदान रहा।
मान्यवरों की भेंट- अन्नकूट प्रसादी में शहर के मान्यवरों ने उपस्थिति दर्ज कराई उनमें पूर्व महापौर विलास इगोले, प्रणित सोनी, स्थायी समिती सभापति विवेक कलोती, मनसे अध्यक्ष संतोष, सुरेश रताबा, दया शंकर केशरवाणी, महेश नरबाण, घनश्याम भुतड़ा, अनिल अग्रवाल चादूर रेल्वे आदि अनेकानेक गणमान्य का समावेश रहा।
मेडिक्लेम सहायता- अन्नकूट के मौके पर प्राताध्यक्ष बनवारीलाल जी के सुझाव से समाज के लोगों हेतु वैद्यकीय सहायता के लिए मेडीक्लेम योजना शुरू करने का निर्णय किया गया। हाथोहाथ अनेक समाज बंधुओं ने योजना में मुक्त हस्त से अनुदान घोषित किया उनमें स्वयं बनवारीलाल जी उपाध्याय, गोपाल महाराज उपाध्याय, रामेश्वर जोशी, ताराचन्द जोशी, गोपाल पंचारिया आदि का योगदान रहा।