रूपाली बोली न्यूज, कोटा। भाजपा महिला मोर्चा ने चाइनीज मांझे के खतरे से लोगों को सावचेत किया है। जिला उपाध्यक्ष रेखा पंचोली ने बताया कि दादाबाड़ी क्षेत्र में पम्पलेट वितरित कर पतंग विक्रेताओं, बच्चों व आमजनों को चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान, लोगों और पक्षियों की जान को होने वाले खतरे के बारे में बताया।
कई लोगों ने दुष्परिणाम देखते हुए इनका उपयोग नहीं करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ऋषि, मंडल महामंत्री मनोज निराला, उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, भाजपा सेवा वाहिनी की सदस्य छवि तिवारी, ज्योति गौतम, रजनीबाला शर्मा, राजी सक्सेना व शशि पारीख उपस्थित रही।