या देवी सर्वभूतेषु का हुआ विमोचन

0
469
या देवी सर्वभूतेषु

रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण इतिहास संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से 30 अक्टुबर को आयोजित समारोह में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की कुलदेवियां पुस्तक का विमोचन किया गया। जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे स्थित गौतम सभा भवन में दोपहर 3 बजे शुरू हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि समाज के 156अवंटकों की कुलदेवियों के बारे में जानकारी को एक सूत्र में पिरोकर प्रस्तुत करना बहुत मुश्किल कार्य है। यह तपस्या से कम नहीं है। इस तपस्या को पूरा करने के लिए श्रवण कुमार उपाध्याय व उनकी टीम ने जो मेहनत की उसका फल समाज की आने वाली पीढियों के लिए धरोहर के रूप में काम आएगा। महासभा के प्रधानमंत्री नंदकिशोर शर्मा नेक ने कुलदेवी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुलदेवी पूजन से विमुख होने को दुखों का कारण बताया। उन्होंने ने कहा कि अपनी कुलदेवी के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसकी पूजा व आराधना से दुखों का निवारण संभव है। विशिष्ट अतिथि महिला सभा की संरक्षक वीणा जाजड़ा ने कुल के उद्धार के लिए कुलदेवी की आराधना को जरूरी बताया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नरेश जाजड़ा, गौतम सभा जोधपुर के अध्यक्ष महेश जाजड़ा, मंत्री जयकिशन पंचारिया, महासभा के उद्योग मंत्री जवाहरलाल उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए। कुलदेवियों के बारे में जानकारी संग्रह के वर्षों से प्रयासरत रहे श्रवण कुमार उपाध्याय ने पुस्तक की विशेषताओं की जानकारी दी। उपाध्याय जानकारी संग्रह के दौरान हुए अनुभव को स्वजातीय बंधुओं के साथ साझा किया। संपादक मण्डलन के सुनील दत्त सांखी ने कहा कि इस पुस्तक का लाभ इसके अध्ययन व मनन से ही प्राप्त होगा।
आयोजन समिति के सदस्य राजेन्द्र श्रोत्रिय व नवनीत सांखी ने बताया कि इस अवसर पर पुस्तक प्रकाशन में सहयोगी रहे भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश राणेजा, अरविन्द उपाध्याय, अनिल जाजड़ा, कुशाल रोहिवाल, मोहनलाल जोशी भीकोड़ाई, अनिल उपाध्याय, नवनीत सांखी, विक्रम सांखी, राजेन्द्र श्रोत्रिय, मनोज कुमार, सुनील उपाध्याय रूपाली बोली जयपुर, केदार पंचारिया, सतीश चंद्र गील, सूरज जाजड़ा, प्रद्युम्न जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।