रैली निकाल पर्यावरण के प्रति किया जागरुक

0
502
महर्षी गौतम स्कूल

रूपाली बोली न्यूज, जयपुर। वर्गों सांस्कृतिक संस्था की ओर से हजारी बुर्ज नाहरी का नाका स्थित महर्षी गौतम स्कूल से अमृतम जलम रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि अरविंद मैथी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संस्था अध्यक्ष रूपाली राव ने बताया कि रैली में बच्चे हाथों में तख्तियाँ लेकर आमजन को जागरुक कर रहे थे। संस्था सचिव रवि कश्यप ने पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी और प्रकृति को बचाने के लिए पौधारोपरण करने की अपील की। इस मौके पर संजोयक सुनील जैन, शुभम शर्मा, सुनील शर्मा, कमल शर्मा, कंचन शर्मा, रवि शर्मा, कविता शर्मा मौजूद थे।