विधिक जागरुकता संगोष्ठी आयोजित

0
490
विधिक जागरुकता संगोष्ठी

रूपाली बोली न्यूज, भीलवाड़ा। राजकीय विधि महा विद्यालय में विधिक सेवा प्राधिकरण, स्थाई लोक अदालत भीलवाड़ा मारुति नगर विकास समिति के सहयोग से एक संगोष्ठी आयोजित की। मुख्य अथिति अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत श्री विष्णु दत्त शर्मा ने सभा में कहा कि न्याय प्राप्त करना नागरिको का मूल अधिकार है स्थाई लोक अदालत सस्ता, शीघ्र, सुलभ न्याय दिलाने में प्रयत्नशील है। जन उपयोगी सेवाओं में अदालत नि:शुल्क तत्काल मदद कर पा रही है।
मुख्यवक्ता सदस्य स्थाई लोक अदालत प्रहलाद राय व्यास ने संबोधन में बताया कि संविधान में वंचित को भी न्याय की बात कही है। संवैधानिक, उपभोक्ता, महिला बाल अधिकार कानून बन जाने से न्याय नहीं होगा बल्कि आवश्यक होने पर न्याय के लिए सरकार प्रशासन से लडऩा भी पड़ेगा। अदालते न्याय दिलाने को कटि बद्ध है पर व्यक्ति सामने आये। कार्यक्रम में सदस्य वंदना चोखड़ा, तुष्टि जोशी उपाचार्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संचालन मोहम्मद हुसेन कुरैशी ने किया। आभार अध्यक्ष मुनीर अहमद ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधि छात्र, प्राध्यापक, समुदाय के करीब 300 लोग शरीक रहे।