रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। बाड़मेर जिला अन्र्तगत गीड़ा निवासी एवं जोधपुर प्रवासी श्रीमती गीता देवी-श्री मोहनलाल जी जोशी की सुपौत्री एवं श्रीमती कविता-श्री वीरेन्द्र जी शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास) की अनुज पुत्री धन्वी (सुपुत्री-श्रीमती कैलाश देवी-श्री भगवान जी शर्मा) का वाग्दान संस्कार जोधपुर जिला अन्तर्गत बस्तवा निवासी एवं पाली प्रवासी स्व. श्रीमती शान्ति देवी-श्री सीताराम जी जोशी (राष्ट्रीय समन्वयक-अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास) के सुपौत्र एवं श्रीमती उषा-श्री रविन्द्र जी जोशी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास) के सुपुत्र शुभम के साथ गत दिनों स्थानीय रातानाड़ा स्थित माहेश्वरी भवन प्रांगण में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ईष्टमित्रों, सगे सम्बन्धियों, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित हो आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदर्शित की।