रूपाली बोली न्यूज, बीकानेर। स्थानीय गौतम मार्ग पर गत दिनों श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। पं. गोपाल जी शास्त्री द्वारा कलश यात्रा निकाल कर धूमधाम से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करवाया। भागवत कथा के दौरान कृष्ण महोत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा का आयोजन स्थानीय समिति द्वारा किया गया। मल मास में कथा आयोजन से काफी उत्साह देखा गया। भारी संख्या में कथा का श्रवण किया।
पं. गोपाल जी पाणेचा की मधुर वाणी में कथा श्रवण के दौराण भव्य झाकियाँ भी सजाई गई। छप्पनभोग प्रसाद, रुकमणी विवाह में उत्साह से भाग लिया। पं. तोलाराम जी शास्त्री, पं. मुन्ना पंचारिया, पवन जी पारीक एण्ड पार्टी का भजन कीर्तन में विशेष सहयोग रहा।