रूपाली बोली न्यूज, पुष्कर। श्री पुष्कर गौतमाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री व पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र प्रान्त व मुम्बई गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषी सभा के भामाशाहों व पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष बनवारी लाल उपाध्याय ने श्री पुष्कर गौतम आश्रम का विकास देखकर काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि गौतम आश्रम पुष्कर समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की धरोहर है। समाज के भामाशाहों को गौतम आश्रम के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने गौतम आश्रम में महाराष्ट्र प्रांत गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की और से गौतम सदन में एक कमरा नवीनीकरण में भेंट करने की घोषणा की।
रमेश कलवाडिया मुम्बई अध्यक्ष गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषी सभा ने भी गौतम आश्रम को देखकर काफी सराहना की। गौतम आश्रम के विकास को देखकर उन्होंने भी गोतम सदन में कमरे नवनीकरण में एक कमरा अपनी संस्था की ओर से आश्रम को भेंट करने की घोषणा की। रामावतार उपाध्याय मुम्बई ट्रस्टी गौतम आश्रम पुष्कर ने भी भावी योजना में तकनीकी शिक्षा, छात्रावास, कौशल विकास हेतु 1,11000 रुपये की घोषणा की व और भी राशि सहयोग करने का आश्वासन दिया। घेवरचंद उपाध्याय (रेण) गौहाटी ने भी अन्नक्षेत्र में अपने माता-पिता की स्मृति में 20,000 रुपये की राशि भेंट कर सहयोग किया। इस मौके पर ट्रस्ट समिति उपाध्यक्ष विद्याधर जोशी, पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा महाराष्ट्र प्रांत की महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा देवी पंचारिया व उपाध्यक्ष संगीता देवी, रामानुज जोशी, सतीश उपाध्याय, विनोद, किशनलाल, प्रहलाद गील, रूपाली बोली सम्पादक सुनील उपाध्याय, भीमाशंकर उपाध्याय, अजमेर शहर गुर्जरगौड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष सरवेश्वर तिवाड़ी, विनोद पंचारिया, परमेश्वर तिवाड़ी, गौतम शर्मा, सांवरिया गौतम सहित समाज के अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे। अंत में सभी ने महर्षि के जयकारे लगाकर आश्रम विकास के लिए सुझाव सहयोग के लिए आश्वासन दिया।