रूपाली बोली न्यूज, पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर में गौतम आश्रम के विकास के लिए गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के भामाशाह ले रहे हैं बढ़-चढक़र हिस्सा। गौतम आश्रम में विकास की धारा अजस्र प्रवाहित हो रही है। भवन विस्तार के तहत निर्माणाधीन एक हॉल व 15 कमरों में से 1 हॉल व 12 कमरों के लिए गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के भामाशाहों द्वारा सहयोग राशि की घोषणा के साथ पूर्ण/आंशिक धनराशि देने पर संस्था पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शेष 3 कमरों के लिए पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत के अनुसार भामाशाहों को अवसर दिया जाएगा। आश्रम विकास हेतु स्वजातीय बंधुओं का उत्साह वंदनीय है।
इस निर्माण कार्य में अभी तक प्रमुख सहयोगी यह है:- श्री कृष्ण मुरारी जी जोशी हैदराबाद, श्री हरीश जी, मुरलीधर जी उपाध्याय जलगांव, श्री दिनेश जी जोशी विशाखापटनम, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितैषी सभा मुम्बई, श्री बनवारी लाल जी उपाध्याय सोलापुर, श्री बनवारी लाल जी सिंवाल अजमेर, वैद्य श्री चौथमल जी शास्त्री बूंदी, उपाध्याय परिवार लाम्पोलाई, (हॉल व कमरा) श्री रामनिवास जी, रामेश्वर लाल जी, जगदीश जी उपाध्याय लाम्पोलाई हाल पाली, श्रीमती शांति देवी जी तिवारी हैदराबाद, श्रीमती पुष्प लता जी शर्मा अहमदाबाद, श्री रामवल्लभ जी जोशी नागौर ने घोषणा की है। समाज के भामाशाहों का श्री पुष्कर गौतम आश्रम के विकास में जो सहयोग मिल रहा है, उससे लग रहा है कि साक्षात महर्षि गौतम जी अपने आशीर्वाद से श्री पुष्कर गौतम आश्रम पर कृपा बरसा रहे हैं। जल्द ही श्री पुष्कर गौतम आश्रम का भव्य स्वरूप से भव्यातिभव्य होगा।