रूपाली बोली न्यूज, बिजयनगर। शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर होली संग श्री महर्षि गौतम टोली ने सभी घरों पर जाकर रंगों व गुलाल से होली खेली। इस दौरान गले मिलकर व बड़ो से आशीर्वाद लेकर व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया।
यह टोली सुभाष नगर, बजरंग कालोनी, सथाना बाजार, बजरंग चौराहे, गोपाल कालोनी सहित कई जगहों पर जाकर रंग व गुलाल से होली खेली। इस दौरान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राम जी लालजी जोशी, राधेश्याम जी शर्मा ठेकेदार, राजस्थान ब्राह्मण महासभा मसूदा उप खंड अध्यक्ष धीरेन्द्र चाष्टा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा शर्मा, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, उपाध्यक्ष दामोदर कुमार शर्मा, जितेंद्र आचार्य, दिनेश व्यास, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य हेमराज व्यास, सुरेश शर्मा, शैतान जोशी, पवन शर्मा आचार्य, पंकज शर्मा, ललित शर्मा, अविनाश तिवाड़ी सहित समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया।