श्री व्यास का न्यास ने किया अभिनन्दन

0
415

रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। श्री अश्विनी कुमार जी व्यास डी.आई.जी., बी.एस.एफ. के सेवानिवृत होने पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री वीरेन्द्र जी शर्मा ने ट्रस्ट की ओर से उनके निवास पर मल्यार्पण करके शुभकामनाऐ दी। इस अवसर पर ट्रस्ट की विस्तृत जानकारी व चर्चा की गई। श्री अश्विनी कुमार जी को ट्रस्ट में सक्रिय योगदान के लिए आग्रह किया गया। जिसे स्वीकार करते हुए युवाओं के लिए कोचिंग, रोजगार के अवसर व अन्य योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर श्री सुनील उपाध्याय, संयुक्त सचिव व श्री अरविन्द उपाध्याय, डी.आई.जी. श्री असीम व्यास, श्री सत्यनारायण जी उपध्याय, विनोद व्यास आदि उपस्थित थे।