सावन के झुले कार्यक्रम आयोजित

0
518

रूपाली बोली न्यूज, मुम्बई। दिनांक 11 अगस्त, 2018 को श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी महिला सभा मुम्बई द्वारा सावन के झूले कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुंबई महानगर की श्री गुर्जरगौड़ महिलाओं ने बडीघ् संख्या में हर्षोल्लास के साथ उपस्थित दर्ज की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्रीमति मंदा ताई मात्रे विधायक बेलापुर क्षेत्र महाराष्ट्र रहे, जिन्हें मुम्बई में मिनी राजस्थान देखकर बहुत ही आनंद हुआ। मुख्य अतिथि ने श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी महिला सभा मुम्बई की सभी महिलाओं की एकता और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की सराहना की साथ ही श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिलाओं को ऐसे ही आगे बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया और हर सम्भव सहायता के लिए भी वचन दिया। श्रीमती राधा सतीशजी पंचारीया अध्यक्षा मुम्बई और श्रीमती सविता अशोकजी शर्मा उपाध्यक्षा मुम्बई ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया कि इतने बड़े मुम्बई महानगर की श्री गुर्जरगौड़ महिलाओं ने अपनी संस्कृति और रीति रिवाज को जाग्रत एवं संगठित करने का समर्थन और सहयोग करने का एक अच्छा सफल प्रयास किया। इस कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त आए हुए सभी उम्र के सदस्यो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पधारे हुए सभी सदस्यों को उपहार में तुलसी और भेंट दी गई। तुलसी और गुड़ श्रीमती रुपा सतीशजी उपाध्याय ने विशेष रूप से भेट दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवी मुम्बई के सदस्यों जिन्होंने झूले की व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सजावट की श्रीमति रुपा सतीशउपाध्याय, श्रीमती रीता उमेश जोशी, श्रीमती पुष्पा उपाध्याय, श्रीमती संगीता विनोद शर्मा निधि कागंला, श्रीमती पूनम उपाध्याय, श्रीमती छवि जोशी, श्रीमती भावना जोशी, रीता शर्मा, और नई दुल्हन श्रीमती नंदीनी सनल शर्मा (जिन्होंने मंच संचालन किया)का विशेष योगदान रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और मुम्बई महानगर की एकता को एक कदम और आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती सविता अशोकजी शर्मा उपाध्यक्षा मुम्बई और उनके साथ आए सभी महिलाओं का आभार जोकि मुम्बई के एक कोने से दूसरे कोने तक इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर बस द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल तक पधारे। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के सदस्यों का उत्साह काबिले तारिफ रहा, इस उम्र में (60 वर्ष की आयु में भी सावन के महत्व को जाग्रत एवं बताते हुए) सावन के गीतों से श्रीमती उषा उपाध्याय और श्रीमती मंगला गील के नृत्य ने सभी मे जोश भर दिया। इस कार्यक्रम के निमंत्रण सभी श्री गुर्जरगौड़ महिलाओं (मुम्बई) तक पहुंचाने के लिए श्रीमती शुभदा प्रकाश शर्मा प्रचारमंत्री मुम्बई का भी विशेष तौर पर धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का सहयोग सराहनीय रहा। ऐसे ही हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम होते रहे, इसी सोच के साथ उपस्थिति सभी श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिलाओं का श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी महिला सभा मुम्बई द्वारा आभार व्यक्त किया गया।