सीमा शर्मा मसूदा उपखंड अध्यक्ष मनोनीत

0
474
सीमा शर्मा मसूदा उपखंड

रूपाली बोली न्यूज, बिजयनगर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अजमेर की अध्यक्ष उषा शर्मा ने बिजयनगर सुभाष नगर निवासी सीमा शर्मा को सगंठन के महिला प्रकोष्ठ मसूदा उपखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की आयोजित बैठक में सीमा शर्मा का मनोनयन कर उन्हें शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा ने मनोनयन पत्र देकर व माल्यार्पण किया। बैठक में विजयलक्ष्मी पाराशर, रेखा त्रिपाठी, कमलादेवी त्रिपाठी, सुनीता जोशी, विजया पाराशर, पुष्पा खण्डेलवाल, मंजू शर्मा, सीमा पारीक, मीनाक्षी शर्मा, प्रेमलता खण्डेलवाल, निर्मला शर्मा, वंदना शर्मा लता शर्मा सहित आदि महिलाओं ने सीमा शर्मा का अभीनंदन किया।
सीमा शर्मा के मनोनयन पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ बिजयनगर के अध्यक्ष राजेश तिवारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा में उपखंड के अध्यक्ष धीरेन्द्र चाष्टा, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला सभा संस्था अजमेर के उपाध्यक्ष रामप्रसाद जोशी ने हर्ष व्यक्त कर शर्मा को बधाई दी तथा उनकी नियुक्ति से महिला सगंठन को मजबूती मिलेगी।