रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। केरू में राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत श्रीराम पब्लिक सीनियर सैकंडरी विद्यालय केरू में वृक्षारोपण किया गया। बैंक के प्रवीण सिंह व श्रीराम विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमेरसिंह चौधरी द्वारा प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने पौधारोपण से होने वाले पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बैंक शाखा प्रबंधक मुरली मनोहर शर्मा और विद्यालय सचिव ललित प्रकाश शर्मा द्वारा छात्रों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की शपथ दिलवाई गई।