मुम्बई में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

0
531
मुम्बई में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

रूपाली बोली न्यूज, मुम्बई। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा मुम्बई द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती राधा सतीशजी पंचारीया द्वारा एकादशी के उद्ययापन (तुलसी पूजा और हवन) से हुई। इस कार्यक्रम में सभी श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण मुम्बई वासियों की सपरिवार और अन्य शहरों से आए हुए अतिथियों ने बड़े ही के साथ उपस्थिति दर्ज कराई गई।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय विद्वानों एवं संत श्री किशनलालजी शर्मा (सिकर -प्रयागराज ) और ज्यो. प. श्री नंदूजी महारज जाजड़ा (गुवाहाटी -आसाम )के मधुर उपदेश और व्याख्यान द्वारा हुई। श्री संतो द्वारा ने अपने ब्रह्मविद्या, विहंगम योग ध्यान साधना एंव श्रीमद् भागवत कथा का सारांश और व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा मुम्बई के सदस्यों को योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री महेशचंद्र शर्मा (पूर्व -न्यायधीश उच्च न्यायालय एवं सदस्य मानवाधिकार आयोग राजस्थान ) रहें। जिन्होंने अपने विचारों से सभी को संबोधित किया। श्री महेशचंद्रजी शर्मा ने बच्चों की उच्च शिक्षा और संस्कारों पर जोर देने को कहा। सम्माननीय अतिथि श्री राजेशजी तिवाड़ी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा, नगर अध्यक्ष गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज – रतलाम (म. प्र.) ने भी अपने उद्बोधन में समाज कल्याण और एकता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित अतिथि माननीय श्री राजन विचारे (सांसद -थाणे लोकसभा) ने विचारों को सभी के समने रखें। उन्होंने भी अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा समाज कल्याण कार्य में अपना सहयोग देने की बात कही साथ ही साथ मुम्बई वासियों को हर संभव सहयोग देने का वचन दिया।
श्री प्रताप सरनाईक (विधायक -ओला माजीवाडा) ने अनेकता में एकता की बात कही। श्री विक्रम प्रताप सिंह (शिवसेना उपजिल्ला मीरा भाईंदर एवं उद्योगपति) ने सभी को एकजुट होकर समाज कल्याण कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। सभी आए हुए अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई श्रीमती आशा चौबे (शिरडी), श्री बालकृष्ण उपाध्याय, श्री राजेश पंचारीया (धूलिया), नंदलाल पंचारीया, प्रशांत पंचारीया, रामजी शर्मा (नाशिक), राजेन्द्र पंचारीया (नगर अध्यक्ष ईगतपुरी), अशोकजी उपाध्याय (नगर)। श्री रामअवतारजी उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा मुम्बई के संरक्षक, कार्यकारिणी सदस्य और सहकार्यकारिणी सदस्यों ने सफल प्रयास किया है। श्रीमती राधा सतीशजी पंचारीया द्वारा एकादशी का उद्ययापन का आयोजन एक नयी पहल सफल रही। मुम्बई महानगर में इतनी व्यस्तता के बाद भी सभी श्री गुर्जरगौड़ परिवारों का एक छत के नीचे आना एक बहुत ही बड़ी मिसाल है। अनेकता में एकता और एकता में अखंडता ही मुम्बई वासियों की पहचान है। इन्हीं शब्दों के साथ श्री महेशजी उपाध्याय ने सभी का अभिवादन किया। श्री रमेशजी शर्मा कलवाडिया (अध्यक्ष मुम्बई) 81 वर्षों के मुम्बई के इतिहास का वर्णन किया और सभी को सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
मंच संचालन का कार्यभार श्रीमती अनुराधा उपाध्याय और श्री नीतिन मिश्रा ने बहुत ही खूबसूरती से निभाया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अन्य सदस्यों को विशेष योगदान रहा जिसमें श्री रामानुज जोशी (संरक्षक समिति), श्री सतीश उपाध्याय (उपाध्यक्ष), श्री संजयजी त्रिपाठी (सचिव), भीमाशंकरजी उपाध्याय (सह सचिव), विनोद शर्मा (प्रचार मंत्री ), श्री प्रहलाद गील (कोषाध्यक्ष), श्री विनोद उपाध्याय (सहकोषाध्यक्ष) ,श्रीमती सविता अशोकजी शर्मा (उपाध्यक्षा ), श्रीमती संगीता विनोद शर्मा (कोषाध्यक्षा), श्रीमती शुभदा प्रकाश शर्मा (प्रचारमंत्री) श्रीमती शशि त्रिपाठी और सभी कार्यकारिणी और सहकार्यकारिणी सदस्य रहे जिनके अथक प्रयासों से गत दिनों दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सफल रहा।