नोखा। बार संघ के चुनाव शुक्रवार को बार संघ कार्यालय में हुए, इसमें सर्वसम्मति से एडवोकेट राजेश पंचारिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
वहीं उपाध्यक्ष घनश्याम बरोड़, सचिव चुन्नीलाल बरोड़, संयुक्त सचिव विजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कौशिक, पुस्तकालय अध्यक्ष अभय संचेती को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी में अनूप सिंह, रामनिवास माचरा, रामनिवास बिश्नोई, शिलाराम बिश्नोई, विष्णुभगवान, हनुमान चोधरी, भंवर सिंह राठौड़, ओमप्रकाश बिश्नोई, गोपालकृष्ण, बिशनाराम लाल आदि को शामिल किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया एडवोकेट रामप्रताप बिश्नोई की देखरेख में पूरी कराई गई। बार संघ के पदाधिकारियों को विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने शपथ दिलाई। बार संघ की ओर से विधायक बिश्नोई का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में काफी तादाद में अधिवक्तागण मौजूद थे।