रूपाली बोली न्यूज, बीकानेर। गौतम सेवा ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा नव वर्ष 2019 के प्रकाशित कलेण्डर का विमोचन श्री महंत स्वामी श्री बजरंग दास जी महाराज (श्री बाल जी धाम) के आशीर्वाद के साथ श्री प्रदीप मोहन जी शर्मा पुलिस अधीक्षक बीकानेर के कर कमलों से हुआ। साथ ही जी.एस.टी. ग्रुप द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. गोरी शंकर जोशी (डिप्टी सुप्रीमडेन्ट पी.बी.एम., बीकानेर) ने पुलिस अधीक्षक शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर, हरिगोपाल जी उपाध्याय (चेयरमेन चेतक ग्रुप) बीकानेरी साफा पहनाया, जुगल जी उपाध्याय (अध्यक्ष), महेंद्र जी पंचारिया (संभाग अध्यक्ष) ने गुलदस्ता भेंट किया। ओम प्रकाश जी जोशी (जी.एस.टी. संयोजक) शिवदयाल जी बच्छ (नजर) ने स्मृति चिन्ह देकर व मुँह मीठा करवाकर बधाई दी। अजय कुमार जोशी (कनि. पुलिस थाना गंगाशहर), रामेश्वर जी पानेचा (पूर्व अध्यक्ष), प्रवीण जाजड़ा (लोंगी इंडस्ट्रीज) ने गुलाब का फूल भेंट किया। सभी समाज बन्धुओ ने एस.पी. साहब को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बंसीलाल जी पंचारिया, श्याम जी पंचारिया (काकू), अनिल जी पंचारिया (एयरटल), वासुदेवजी जोशी, गणेश जी पानेचा, शिव जी पानेचा (भाई), चन्दु जी उपाध्याय, शिव शंकर जी बच्छ, मनोज सुरावत, धर्मचन्द पंचारिया (फोटोग्राफर), विनोद उपाध्याय (एल.आई.सी. एजेन्ट) उपस्थित थे। श्री एस.पी. साहब ने गौतम सेवा ट्रस्ट व शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समाज के सभी बन्धु एकता व भाईचारा बनाये रखे। समाज के ट्रस्ट को मजबूत बनाये और प्रशासन के सहयोग में विधानसभा चुनाव 2018 में साथ मिलकर कार्य किया। मंच सचालन हेमाराम जी जोशी ने किया। शिवराज पंचारिया (फोटो आर्ट) ने कार्यक्रम में आये हुए सभी समाज बन्धुओं का आभार प्रकट किया।