पंचारिया सीकर लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक बने

0
509
श्यामसुन्दर पंचारिया

रूपाली बोली न्यूज, फतेहपुर। लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने श्यामसुन्दर पंचारिया को सीकर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी देते हुए विस्तारक नियुक्त किया है। पंचारिया लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं व शक्ति केन्द्र के संयोजकों को सक्रिय कर लोकसभा चुनावों में जुटने के लिए काम करेंगे एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए भी कार्य करेंगे। पंचारिया इसके पहले फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक थे। विधानसभा चुनावों में भाजपा को मजबूत करने का काम किया। पंचारिया का अब लोकसभा चुनावों में सीकर लोकसभा क्षेत्र का विस्तारक नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है।