रूपाली बोली न्यूज, जोधपुर। गौतम सभा की ओर से शनिवार को न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती मनाई गई। मुख्य समारोह गौतम आश्रम में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी को साथ लेकर चलने वाला समाज है। पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि चुनाव में हर व्यक्ति को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और देश के विकास में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत व वैभव गहलोत ने महर्षि गौतम की पूजा अर्चना की। महोत्सव के तहत सुबह पाल लिंक रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर से गौतम सभा भवन तक मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 महिलाओं ने भागीदारी निभाई। साथ ही 101 कलश से महर्षि गौतम की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। गौतम छात्रावास में पं. सिद्धार्थ उपाध्याय के आचार्यत्व में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। गौतम सभा जोधपुर संभाग के मंत्री जयकिशन पंचारिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष महेश जाजड़ा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ललित प्रकाश सांखी, दुष्यंत राणेजा व अरुण जोशी ने किया। इस अवसर पर कलश यात्रा के संयोजक जवाहरलाल उपाध्याय, राजेश जाजड़ा, जुगल गील, हेमेंद्र सांखी, सतीशचंद्र गील, डॉ. अनिल उपाध्याय, सुनीलदत्त सांखी, ओमआनंद द्विवेदी, सूरज प्रकाश जाजड़ा, मुकुन देव जोशी ने भी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया, जिसमें गुर्जरगौड़ समाज बंधुओं ने भाग लिया।