ब्राह्मण महिला मंडल का फागोत्सव सम्पन्न

0
356

रूपाली बोली न्यूज, बिजयनगर। ब्राह्मण महिला मंडल बिजयनगर का फागोत्सव गत दिनों विप्र समाज भवन बिजयनगर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन्दना शर्मा ने एक से बढक़र एक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने फाग के भजन रंग दे रे सांवरिया….. म्हारी चुन्दड़ी बसन्ती…. रंग मत डारे रे सांवरिया…. आदि भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भगवान संग फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना से आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में भजन गायिका वन्दना शर्मा ब्यावर की उषा शर्मा लता शर्मा, विजय लक्ष्मी पाराशर, सीमा शर्मा आदि का चुनरी ओढ़ाकर एवं भगवान परशुराम का मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया गया।
फागोत्सव में सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। जिसमें कमला देवी त्रिपाठी, प्रेम पाण्डे, सुनीता जोशी, रेखा त्रिपाठी, पुष्पा खण्डेलवाल, प्रेमलता खण्डेलवाल, हेमा, रुणु विजया पाराशर, निर्मला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सीमा पारीक, मंजू शर्मा आदि प्रमुख रही। कार्यक्रम का अन्त महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात समापन हुआ।